{"_id":"586156c64f1c1b8940eebd6a","slug":"two-villagers-clashed-in-minor-disputes-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में भिड़े दो गांव के लोग, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में भिड़े दो गांव के लोग, छह घायल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक वस्तुओं की खरीदारी की कीमत को लेकर हुए विवाद में दो गांव के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों गांव के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गांव के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ग्राम महीपा-जागीर निवासी सोनू, हरेंद्र सोमवार को ग्राम दुल्हैरा में तरूण पुत्र रामकिशन की दुकान पर बादाम खरीदने के लिए आए थे। बादाम के रेट को लेकर उनकी तरूण के साथ कहासुनी हो गई। सोनू, हरेंद्र की सूचना पर महीपा के ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठी, डंडों से लैस होकर दुल्हैरा पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों गांव के ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। पथराव, मारपीट में सोनू, हरेंद्र सहित दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों गांव के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
तरूण ने महीपा-जागीर के सात लोगों के खिलाफ मारपीट, गल्ला लूटने की तहरीर दी है जबकि दुल्हैरा के ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
महीपा जागीर के गजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सोनू, राजू, तरूण, दुल्हैरा गांव के योगेश, बंटी, मुकेश, तरूण को शांति भंग में जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - जितेंद्र कुमार, कोतवाल