{"_id":"56f1829e4f1c1bb97bf14d27","slug":"two-people-including-bullion-looted-cash-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ समेत दो लोगों से नकदी-मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ समेत दो लोगों से नकदी-मोबाइल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचागांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा करोबारी समेत दो लोगों से नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खुर्जा के नवलपुरा निवासी सर्राफा कारोबारी नितिन कुमार और पहासू अड्डा निवासी परचून दुकानदार संजय की अरनिया बिजलीघर के पास दुकान है। सोमवार रात करीब 8 बजे दोनों एक ही बाइक से खुर्जा अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही ऊंचागांव के पास उनकी बाइक पहुंची दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर नितिन से 25 हजार की नगदी और करीब 4 लाख रुपये की सोने चांदी के ज्वेलरी और संजय से 19 हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया, फिर भा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।