{"_id":"5820c1a54f1c1ba16fb37537","slug":"two-officers-who-forced-suicide-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को मजबूर करने वाले दो अफसरों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या को मजबूर करने वाले दो अफसरों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को आत्महत्या करने वाले पोस्टमैन जितेंद्र मोहन शर्मा की पत्नी ने डाक विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुनीता शर्मा ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि उनके पति जितेंद्र मोहन शर्मा (50) पुत्र लीलाधर शर्मा मूलरूप से अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपबास के रहने वाले थे।
वह मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे। बीते शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे नुमाइश ग्राउंड में जितेंद्र मोहन शर्मा ने जहर खा लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह जितेंद्र मोहन शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार शाम पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुनीता शर्मा ने बताया कि उनके पति जितेंद्र मोहन शर्मा ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, क्योंकि मुझे ड्यूटी नहीं करने दी जा रही है।
विज्ञापन
मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार पुराने पोस्टमास्टर राजवीर शर्मा और वर्तमान पोस्टमास्टर आरके गौड़ होंगे। नोट में यह भी लिखा है कि उन पर चार साल पहले झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड किया गया था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजवीर शर्मा और आरके गौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।