{"_id":"57d5a62b4f1c1b9421317ead","slug":"two-died-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। मोहल्ला अहेरियान में रास्ते में खेल रहा छह साल का बच्चा भैंसा बुग्गी की चपेट में आ गया। वहीं थ्रीव्हीलर पलटने से मेरठ निवासी वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ला चन्नी वाला मंदिर निवासी संजीव वाल्मीकि का छह वर्षीय पुत्र आरब अहेरिया वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान बड्ढा वाजिदपुर निवासी जोगा सिंह मिट्टी से भरी भैंसा बुग्गी लेकर आ रहा था। इसी दौरान भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। मृतक के पिता संजीव ने बुग्गी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं, थाना ब्रहमपुरी मेरठ के अंतर्गत मोहल्ला तारापुरी गली नं 3 निवासी रियाजुद्दीन (65)फेरी लगाकर चावल बेचता था। रविवार को वह थ्रीव्हीलर से बचे चावल लेकर अपने घर मेरठ लौट रहा था। स्याना-गढ़ रोड सराय नहर चौकी के समीप तीव्र मोड़ पर थ्रीव्हीलर पलट गया। रियाजुद्दीन को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी इसी दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन