फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Truck collision Kanvdia raging, uproar

ट्रक की टक्कर से भड़के कांवड़िए, हंगामा

Wed, 22 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 22 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck collision Kanvdia raging, uproar
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कुछ कांवड़िये बुधवार दोपहर शिकारपुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने बाईपास पर जमकर हंगामा किया और एक-दो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। बाईपास पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया।

इसके बाद कड़ी मशक्कत कर पौन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। बुधवार दोपहर करीब एक बजे कुछ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर मथुरा लौट रहे थे। शिकारपुर बाईपास पर चीरघर तिराहे के पास एक ट्रक ने कुछ कांवड़ियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन-चार कांवड़िये मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद कांवड़ियों ने ट्रक रूकवा लिया।
विज्ञापन


कावंड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रक चालक से भी हाथापाई की गई। ट्रक और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ वाहनों के शीशे भी टूटे। हालांकि सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ सिटी प्रीति ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया। । घायल कांवड़ियों को मौके पर ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद कांवड़ियों अपनी मंजिल की तरफ प्रस्थान कर गए। कांवड़ियों के हंगामे के कारण शिकारपुर बाईपास पर पौन घंटे तक जाम लगा रहा।


ट्रक की टक्कर में कुछ कांवड़िये मामूली रूप से घायल हो गए। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों को उनके मार्ग पर सकुशल प्रस्थान करा दिया गया। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed