{"_id":"59062baf4f1c1bcc3a4417be","slug":"tractor-trolley-goes-into-car-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार, महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित हजरतपुर गांव के पास रविवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ देहात ज्ञान सिंह ने बताया कि फर्रखाबाद निवासी श्रवण सिंह अपने पत्नी के साथ रविवार को कार से नोएडा जा रहे थे। हाईवे स्थित हजरतपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार दंपति में 40 वर्षीय महिला मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति श्रवण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।