बंधकों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरौरा गांव में बंधकों को छुड़ाकर ला रही पुलिस की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ खानपुर छुट्टी पर होने के चलते एसओ नरसेना पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
एचसीपी ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। खानपुर थाने पर तैनात एचसीपी श्यामलाल ने तहरीर में बताया कि गिरौरा गांव के प्रधान ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे सूचना दी थी कि गांव में कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया है।
पुलिस टीम ने सुरेश के घर से लोगों को बंधनमुक्त कराया और थाने लेकर जाने लगी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। एसओ खानपुर इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। पुलिस टीम पर पथराव की सूचना पर एसओ नरसेना ज्ञान सिंह मौके पर पहुंचे और मुख्य आरोपी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।
वहीं ढलना निवासी अशोक कुमार पुत्र किशन गोपाल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात गिरौरा निवासी बहन सुनीता, बहनोई प्रमोद कुमार गांव ढलना पहुंचे। सुनीता ने अशोक को बताया कि देवर प्रदीप ने शराब के नशे में मारपीट की और दोनों को घर से निकाल दिया।
सोमवार सुबह अशोक अपने भाई राहुल, सुनील और मां सुमन देवी के साथ झगड़ा समाप्त कराने के लिए गिरौरा पहुंचे। तभी प्रदीप ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। प्रदीप और उसके साथियों ने मारपीट की और सभी को कमरे में बंद कर दिया। आरोपी बंधकों पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की बात कह रहे थे। तभी ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बंधकों को मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। घटना के मुख्य आरोपी प्रदीप व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- वैभव कृष्ण-एसएसपी