{"_id":"58bc5cfe4f1c1b056de7ebbb","slug":"three-killed-in-road-accidents2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महज डेढ घंटे के अंतराल में सिकंदराबद क्षेत्र में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी है। एक बाद एक हादसे की सूचना पर पुलिस इधर से उधर दौड़ लगाती रही। अस्पताल में एक साथ दस घायलों के पहुंचने ने कोहराम मच गया।
पहला हादसा दनकौर रोड पर 4.30 बजे हुआ। जनपद बदायूं निवासी प्रेमपाल (35वर्ष)पुत्र रकमपाल खेती हर मजदूर था। रविवार को वह अपने परिवार के नौ सदस्यों पत्नी मेना, साली बबली, जयदेवी पत्नी नंदराम, नंदराम, पंकज (6वर्ष)पुत्र नंदराम, मुन्नालाल, प्रीति पत्नी मुन्नालाल, रेखा(4वर्ष)पुत्री मुन्नालाल के साथ फरीदाबाद जाने के लिए सिकंदराबाद में उतरा।
सिकंदराबाद से दनकौर रेलवे स्टेशन जाने के लिए परिवार के सभी सदस्य जुगाड़ में सवार हो गए। दनकौर रोड पर शिवाजी नगर के पास सामने से आ रहे ट्राले ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। टक्कर से जुगाड़ टुकड़े होकर बिखर गया और नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मेना बबली की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्राले को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया।
दूसरा हादसा गुलावठी रोड पर 5.00 बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बबली प्रजापति (40) बाइक से बुलंदशहर से गांव लौट रहा था। गुलावठी रोड पर मंडावरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बबली प्रजापति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बबली की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरा हादसा 5.30 बजे खुर्जा रोड पर हुआ। चोला क्षेत्र के गांव हसनपुर बांगर निवासी प्रेमचंद पुत्र केसरी सिंह गाजियाबाद में नौकरी करता है। रविवार को वह पत्नी डोली ढाई वर्षिय बेटे मयंक, आठ माह की बेटी हर्षिता के साथ बाइक से गाजियाबाद जा रहा था। खुर्जा रोड पर आढा गांव के पास अज्ञात वाहन ने दंपति को टक्कर मार दी।
हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहम्मदपुर कलां निवासी नेपाल ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा मनोज गांव के ही अपने दोस्त संदीप पुत्र कुंवरपाल के साथ ककोड़ शादी समारोह में गया था। रात्रि में वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे सुखलालपुर मोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
दस घायलों के अस्पताल पहुंचने से मचा हाहाकार
महज डेढ घंटे में हुए तीन सड़क हादसों में घायल हुए दस लोगों के एक साथ सीएचसी पहुंचने से अस्पताल में हाहाकार मच गया। घायलों के इमरजेंसी बैड पर पड़े करहा रहे थे। वहीं चिकित्सक पहले गंभीर रूप से घायल के उपचार में लगे हुए थे।