{"_id":"d5c657de568a9052b986e6b05a513bdf","slug":"three-doubtful-person-arrest-in-front-of-mla-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के बाहर से तीन संदिग्ध दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक आवास के बाहर से तीन संदिग्ध दबोचे
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक बंधु गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा के आवास के बाहर से पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों के पास से एक लाइसेंसी राइफल और छह मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एक ही कार में सवार दो युवक हापुड़ के हैं और एक सिंकदराबाद का रहने वाला है। देर शाम विधायक ने इस मामले में तहरीर दी। एसएसपी के मुताबिक तीनों के खिलाफ जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बुलंदशहर में शिकारपुर बाईपास पर डिबाई से सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और उनके भाई विधायक मुकेश शर्मा का आवास है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे आवास पर विधायक जनता की शिकायतें सुन रहे थे। इसी समय किसी ने जानकारी दी कि तीन संदिग्ध आवास के निकट घूम रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों में से एक के पास राइफल थी। विधायक की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने तीनों को उनकी कार सहित हिरासत में ले लिया। उनके पास से एक राइफल और छह मोबाइल मिले हैं। तीनों की पहचान आकाश पुत्र महेश, सचिन पुत्र जगदीश निवासी हापुड़ और वीरेंद्र पुत्र होती निवासी बाबूगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि राइफल लाइसेंसी है और वीरेंद्र के नाम से है। एसएसआई नगर कोतवाली ने बताया एसओ बाबूगढ़ को सूचना दे दी गई है।
शुरुआती पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनमें से एक के पिता 11वां मील चौकी क्षेत्र में लगे गन्ना तौल केंद्र पर काम करते हैं। वह उनसे ही मिलने जा रहे थे। विधायक आवास के निकट एक युवक के इंतजार में खड़े थे। तीनों से पूछताछ की जा रही है।