फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three arrested in robbery of 10 million

10 लाख की लूट में इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 24 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in robbery of 10 million
खुर्जा में लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन पहले साधन सहकारी समिति शाहपुर कलां के कैशियर से हुई 10 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने विभाग के चपरासी व इंजीनियर समेत तीन लुटेरों को दबोचा है जबकि गैंग के तीन साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपियों से लूट की रकम में से छह लाख रुपये, दो तमंचे और जले कागजात बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी चपरासी ने ही लूट की साजिश रची थी।  एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 19 मई की दोपहर खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में साधन सहकारी समिति शाहपुर कला के कैशियर से दो बाइक सवार छह बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि लूटी गई रकम 8.41 लाख रुपये थी। 23 मई की शाम सूचना मिली कि खुर्जा के श्रीराम कॉम्प्लेक्स में लूट के आरोपी बैठे हुए हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीन को दबोच लिया जबकि तीन भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों की पहचान मधुर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह, संदीप पुत्र राजेश निवासी गांव शाहपुर कलां थाना खुर्जा नगर और अंकुर पुत्र सत्यपाल निवासी भवोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। तीनों ने फरार के नाम मोहित पुत्र महेंद्र जाट निवासी भवोकरा, राज कमांडो निवासी अलीगढ़ और जितेंद्र हैं।

 नौकरी करते-करते रची  थी लूट की साजिश
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि संदीप उर्फ दीपू साधन सहकारी समिति शाहपुर कलां में चपरासी के पद पर तैनात है। कैशियर राकेश कुमार शर्मा के साथ किसानों से प्राप्त रुपयों को बैंक में जमा कराने के लिए राकेश के साथ बाइक लेकर जाता है।


लालच में आकर संदीप ने मधुर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। मधुर ने लूट कराने के लिए अपने दोस्त मोहित से तीन लड़कों को बुलाने के लिए कहा, जिसके बाद मोहित ने अंकुर, राज कमांडो और जितेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed