{"_id":"58d95ad84f1c1bfe0a63e3eb","slug":"three-arrested-in-congress-leader-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता की हत्या में तीन अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता की हत्या में तीन अरेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
MURDERER
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली की पूर्व संध्या पर हुई कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस 12 हजार के इनामी मुख्य आरोपी अमित को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से तीन तमंचे और 14 कारतूस व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की यह कार्रवाई पुत्र द्वारा मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी के बाद हुई है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्तूबर 2016 की रात करीब 8.30 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र की सुशीला विहार कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस नेता शांति स्वरूप शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई राजकुमार शर्मा पुत्र शीलचंद शर्मा निवासी गांव इस्माइला ने गांव निवासी अमित व सुमित और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
छह नवंबर 2016 में पुलिस ने नामजद आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से पुलिस भागे हुए आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। एसपी सिटी ने बताया कि 26 मार्च 2017 की शाम मऊखेड़ा फाटक के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों की पहचान गौरव पुत्र योगेश, विक्रांत पुत्र कुलजीत निवासी गांव सैदपुरा थाना औरंगाबाद और धर्मेंद्र उर्फ सिट्टन उर्फ रिषी पुत्र पन्नी सिंह गांव मैथना जगतपुर थाना औरंगाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में गौरव और विक्रांत ने बताया कि अमित उनका दोस्त है।
अमित की मां अनिल देवी व गांव के हरेंद्र की मां श्यामवती देवी प्रधानी का चुनाव लड़ी थीं। जिसमें अनिल देवी को हार सामना करना पड़ा था। अमित अपनी मां के हारने का कारण शांतिस्वरूप शर्मा को मानता था।
अमित ने शांतिस्वरूप की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। 29 अक्तूबर 2016 की रात अमित ने धर्मेंद्र उर्फ सिट्टन से असलाह लिए थे। शांतिस्वरूप की हत्या करने के बाद अमित ने धर्मेंद्र को असलाह वापस कर दिए थे। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, गौरव पर गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाने में भट्टा व्यापारी की हत्या करने की कोशिश का भी मामला दर्ज है।