फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Theft of millions of scientific accommodation

वैज्ञानिक के आवास में लाखों की चोरी

Fri, 19 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of scientific accommodation
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर के सर्वाधिक सुरक्षित आवासीय परिसर अणुविहार कालोनी में चोरों ने एक वैज्ञानिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया। वैज्ञानिक परिवार समेत रक्षाबंधन पर अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। परिवार के वापस घर लौटने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित वैज्ञानिक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत विजय कुमार शर्मा बृहस्पतिवार  को रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में अनूपशहर गए थे।  शुक्रवार दोपहर बाद जब वह वापस लौटे तो उनके आवास के मुख्य द्वार का इंटरलाक टूटा हुआ था।
विज्ञापन


जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। घर के अंदर देखा तो सभी सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने के कुंडल, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, लौंग, नथ, चांदी के बर्तन, कई जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के एवं 20 हजार की नकदी समेत लाखों  के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ितने  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिला सचिव के भाई के घर चोरी
चोरों ने बृहस्पतिवार रात सपा जिला सचिव के भाई के घर से कैश और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। उस समय वह पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गए हुए थे। राजीव और संजय गांव खदाना के मौहल्ला गायत्री नगर में रहते है। राजीव वर्तमान में सपा की कमेटी मे जिला सचिव के पद पर हैं।


सपा नेता राजीव खदाना का भाई संजय बृहस्पतिवार को अपनी पत्नि के साथ ससुराल मोदीनगर गया हुआ था। रात में चोरों ने से ताले तोड़कर 30 हजार रुपये, एलईडी टीवी, एक सोने का टीका, गले का चांदी का सेट, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने के कंगन, दो अंगूठी सोने की, एक पेडिल सोने का, एक हथफूल चांदी, एक तगड़ी चांदी, सात चांदी के रुपये आदि चोरी कर ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed