{"_id":"bcd2db0fc38e7476d8ff68548b8ec980","slug":"theft-at-ex-jila-panchayat-president-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबा एंकलेव स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल लिया। चोर कैश-जेवरात समेत लाखों का कीमती सामान ले गए।
घटना के समय परिवार के सदस्य त्योहार मनाने के लिए गांव गया हुआ था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह का अंबा एंकलेव में मकान है।
सविता अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली रहती हैं। यहां उनके ससुर राजपाल सिंह रहते हैं। त्यौहार मनाने के लिए राजपाल सिंह ने जहांगीरपुर थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मुमरेजपुर गए हुए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह गांव से लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर घुसकर देखा तो सामान तितर-बितर पड़ा था। राजपाल सिंह ने बताया कि चोर 50 हजार कैश, करीब 2 लाख के जेवरात और लाखों का कीमती सामान ले गए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह के घर चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, नगर कोतवाल