{"_id":"5894c5a94f1c1b313de84b4d","slug":"the-young-man-in-the-car-lift-with-looted-cash-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर युवक से नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर युवक से नकदी-मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : getty images
देहात थाना क्षेत्र में लखावटी बंबे के निकट कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने युवक के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बाड़ा गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र मुरारी लाल बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे एसएससी की परीक्षा देकर लौट रहा था।
विज्ञापन
अपने गांव जाने के लिए वह पैदल शिकारपुर मार्ग से निकला। लखावटी बंबे के निकट कार सवार बदमाश पहुंचे और बाड़ा गांव तक लिफ्ट देने की बात कही। उनके झांसे में आकर बृजेश कार में बैठ गया। कार सवार चार बदमाशों ने युवक को धमकाकर उससे मोबाइल, पांच सौ रुपये और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन