{"_id":"58a3471a4f1c1b4f54d85b85","slug":"the-two-sides-clashed-in-front-of-the-toilets-of-the-investigation-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों की जांच टीम के सामने भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालयों की जांच टीम के सामने भिड़े दो पक्ष
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों की जांच
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे के तहत बनवाए गए शौचालयों की जांच करने पहुंची टीम से भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर पीड़ित ग्रामीणों से प्रधान पक्ष के लोग भिड़ गए। बात बढ़ते देख अफसर दोबारा जांच करने का आश्वासन देकर लौट गए।
विज्ञापन
बता दें कि रवानी कटीरी, भवानपुर, हयातपुरा, बसीबांगर व फरीदाबांगर गांव में नमामि गंगे के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सोमवार देर शाम मिनिस्ट्री ऑफ ड्रिंकिंग वाटर एवं सेनिटेशन की ओर से नेशनल लेवल मानीटर आरएस चौहान सहालाकार शालिनी मिश्रा, विवेक चौहान आदि के साथ रवानी कटीरी गांव में शौचालयों की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
टीम के गांव में पहुंचते ही लोगों ने शौचालयों में हुई अनियमितता की शिकायत शुरू कर दी। आरोप है कि शिकायत सुनकर ग्राम प्रधान पक्ष के भड़क गए। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों का आरोप था कि सही पात्र आज भी खुले में शौच जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को कमीशन लेकर चेक दिए जा रहे हैं जिनके घर में पहले से ही शौचालय हैं। रवानी कटीरी के बाद रूखी व भगवानपुर में भी टीम पहुंची तो वहां भी हालात ऐसे ही मिले। मामले को बढ़ता देख जांच टीम पुलिस बल के साथ फिर आने की बात लौट आई।