फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   the two side firing in govindpuram.

गोविंदपुर में प्रधान और विरोधी खेमे के लोग भिड़े

Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, ककोड़
अमर उजाला, ककोड़ Updated Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
the two side firing in govindpuram.
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गोविंदपुर में फरमुद्दीन ने पूर्व प्रधान दीवान अली को हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन



फरमुद्दीन ने बताया कि हार से आक्रोशित दीवान अली ने वोट न देने का आरोप लगाते हुए गांव के कई लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।


 इसी बात से फरमुद्दीन पक्ष के लोगों ने गाड़ी से जा रहे दीवान पक्ष के साजिद पुत्र मुश्ताक, मुकीत, आलम पुत्रगण नसीर, सुहेल पुत्र समीर और एक अन्य के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।


मारपीट की सूचना पर दीवान पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से प्रहार किया। पथराव में वहां खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल बुलंदशहर, नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। गांव में  पीएसी तैनात कर दी गई है।


पुलिस ने दीवान पक्ष के साजिद पुत्र मुश्ताक की तहरीर पर प्रधान फरमुद्दीन सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरमुद्दीन ने 25 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed