{"_id":"590240af4f1c1baf2bc0d1a2","slug":"the-police-beat-the-farmer-on-the-complaint-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की शिकायत पर पुलिस ने किसान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की शिकायत पर पुलिस ने किसान को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों और गेहूं चोरी करने की शिकायत करने पहुंचे किसान को थाने पर तैनात सिपाहियों ने जमकर पिटाई कर दी। उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। बाद में सादे कागज पर साइन कराके मामला रफादफा कर दिया गया। एसपी देहात ने जांच के लिए सीओ डिबाई को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र के सालाबाद गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राजपाल ने एसपी देहात से की शिकायत में बताया कि उसके घर पर रखे गेहूं और सरसों चुरा लिया गया। इसके खिलाफ उसने छतारी थाने में 24 अप्रैल को तहरीर दी।
विज्ञापन
25 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे दो सिपाही उसे घर से उठा लाए। तहरीर वापस लेने के लिए कहा तो किसान ने विरोध जताया। इससे गुस्साए दोनों सिपाहियों ने पंडरावल दोराहे पर उसके साथ मारपीट की। बाद में एक सादे कागज पर दस्तखत कराकर सुलहनामा लगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी देहात से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर एसपी देहात ने सीओ डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।