फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The poem itself was suspected of ties to illegal killing of brother

अवैध संबंधों के शक में भाई ने ही की थी कविता की हत्या

Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The poem itself was suspected of ties to illegal killing of brother
rape with minor

विज्ञापन

क्षेत्र के जमरऊ गांव में हुई 18 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती कविता की हत्या उसके भाई ने अवैध संबंधों के शक में की थी। वह बिना बताए घर से बाहर जाने और गांव में आयोजित कार्यक्रमों में नाचने का विरोध करता था, लेकिन कविता विरोध को दरकिनार कर देती थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गांव जमरऊ निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी कविता (18) सात सितंबर 2016 की शाम  शौच के लिए जंगल में गई थी। देर रात उसकी लाश ज्वार के खेत में मिली। कविता के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन


धर्मवीर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कविता की हत्या उसके भाई सोनू ने ही की है। पुलिस ने मृतका के भाई सोनू को नवीनगर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी बहन कविता का चरित्र अच्छा नहीं था। वह घर से बिना बताए कहीं भी चली जाती थी। सात सितंबर को गांव में एक व्यक्ति के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम था।

उस कार्यक्रम में सोनू ने अपनी बहन कविता को नाचने से मना किया था। लेकिन उसने भाई की बात नहीं मानी।

उसी दिन शाम को कविता जंगल मे शौच के लिए गई थी। जहां सोनू ने उसकी चुन्नी से हाथ बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी देहात ने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed