{"_id":"583096464f1c1b5936901c30","slug":"the-new-currency-will-not-be-on-the-state-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई करेंसी नहीं मिलने पर स्टेट हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई करेंसी नहीं मिलने पर स्टेट हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नए नोट नहीं मिलने से खफा ग्रामीणों ने शनिवार को बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान ग्रामीणों की बैंक स्टाफ से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
यूं तो क्षेत्र के हर एक बैंक का हाल नई करेंसी के मामले में खस्ता है। बैंकों पर या तो कैश नहीं है यदि है भी तो चंद घंटों में खजाना खाली हो जाता है। शनिवार को आसपास के गांव के सैकड़ों लोग कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पहुंचे और कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन
बैंक स्टाफ ने कैश नहीं होने की बात कहकर ग्रामीणों को लौटाना चाहा। इसी पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बैंक के बाहर भी जमकर प्रर्दशन किया। आरोप है कि बैंक मे पिछले तीन दिनों से कैश नहीं बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
नई करेंसी के अभाव में लोगों के रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं। जाम करीब एक घंटे तक रहा जिसके चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर सीओ अनूपशहर श्रेष्ठा ठाकुर, एसडीएम सदर अरुण कुमार यादव, कोतवाल पंकज लवानिया फोर्स के साथ शिवाली पहुंचे और लोगो को समझा जाम खुलवाया।
इसके अलावा चरौरा गांव स्थित ओरियंटल बैंक पर भी उपभोक्ताओं को कैश न होने के चलते खासा परेशान देखा गया।
एचडीएफसी में सर्वर हुआ डाउन
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। शनिवार को अचानक एचडीएफसी का सर्वर डाउन होने से कामकाज बंद हो गया। कामकाज बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एचडीएफसी के मैनेजर ने बताया कि कुछ समय के लिए सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज रूक गया था।