फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The girl found out in the gender test, then aborted abortion

लिंग परीक्षण में लड़की का पता चला तो कराया गर्भपात

Tue, 30 May 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 30 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The girl found out in the gender test, then aborted abortion
अस्पताल।

विज्ञापन

नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का लिंग परीक्षण के बाद ससुरालियों ने गर्भपात करा दिया। दूसरी बार में भी लड़की होने पर महिला का उत्पीड़न किया गया । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी राजकुमारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह ककोड़ निवासी दलवीर सिंह के साथ हुआ था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे। गर्भवती होने पर ससुरालियों ने लिंग परीक्षण कराया तो पता चला कि लड़की है।
विज्ञापन


राजकुमारी का आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके कुछ माह बाद राजकुमारी फिर गर्भवती हो गई। ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो लड़की होने की जानकारी मिली। इस बार राजकुमारी ने डॉक्टर से झूठ बुलवाते हुए लड़का होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल में राजकुमारी ने बेटी को जन्म दिया। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed