फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager abducted

किशोरी अगवा,पुलिस ने कहा खुद तलाश करो

Fri, 05 Aug 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 05 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager abducted
अपहरण - फोटो : ब्यूरो

सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को दिन दहाड़े एक लड़का अगवा कर ले गया। पीड़िता का पिता जब फरियाद लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे खुद तलाश करने की बात कहकर टरका दिया। वह बेटी की तलाश में भटक रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दंपति खेतों पर पशुओं का चारा लेने गया था। घर पर उनकी 16 वर्षीय किशोरी अपनी चाची के साथ थी। पीड़ित पिता ने बताया कि करीब नौ बजे घर लौटने पर बेटी के न मिलने पर पता चला कि उसे एक युवक अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन


वह तुरंत थाने गया और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि लड़की को स्वयं तलाश करो। शाम तक न मिले तो आना। सीओ चंद्रधार गौड़  ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। पीड़ित पक्ष मेरे पास को बुलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट
क्षेत्र के गांव कमौना में महिला का अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में कोर्ट दे आदेश पर दो महीने बाद शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। कमौना गांव निवासी प्रमोद की पत्नी अनीता 2 मई 2016 को दिल्ली से बस में आ रही थी। आरोप है कि गांव पहुंचने से पहले बस रोककर आरोपी ने अनीता को उतार लिया।

अपहरण के बाद आरोपी ने फोन कर पीड़ित पति से दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। आरोप है कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई।


पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed