{"_id":"5730c96e4f1c1b4c12919a8b","slug":"tanker-fire-death-of-welder","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर में लगी आग, वेल्डर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर में लगी आग, वेल्डर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , नरौरा
Updated Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को घटनास्थल पर आग से जले हुए टैंकर को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल चौराहे पर शीरे के टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान टैंकर में लगी आग में झुलसकर वेल्डर की मौत हो गई। इसके चलते एनएच-91 पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना रविवार की है। नई बस्ती बिजाऊ निवासी मनोज कुमार दीनदयाल चौराहे के पास आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर वेल्डिंग का दुकान चलते थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात शीरे के टैंकर में मनोज वेल्डिंग कर रहे थे। तभी टैंकर का टैंक फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। वेल्डर मनोज आग की चपेट में आ गया, जबकि टैंकर चालक व परिचालक बचकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के फटने की आशंका के चलते दमकल को सूचना देकर हाईवे पर दोनो यातायात को रोक दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दमकलों कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने टैंकर के नीचे से मनोज (30) पुत्र सुखराम के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। एसओ एचंएन सिंह ने बताया कि मनोज के भाई मुनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल टैंकर के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन