फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SSP housing circle if arrests of murderers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी आवास घेरा

Sun, 09 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
SSP housing circle if arrests of murderers
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही आरोपी गवाह और पैरोकारों को धमकी दे रहे हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार की महिलाओं ने शनिवार को एसएसपी आवास पर हंगामा किया।

विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाएं बेहोश भी    हो गईं। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को सिकंदराबाद के चौधरीबाड़ा स्थित नई बस्ती निवासी शानू पुत्र आस मोहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान शानू की हत्या में चार लोगों बबलू, हसमत पुत्र अख्तर, हामिद निवासी बझेड़ा थाना सिकंदराबाद व एक अज्ञात व्यक्ति का नाम सामने आया था। तीन अप्रैल को पुलिस ने आरोपी बबलू व हसमत को दबोच लिया था। तब से हामिद व अन्य भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शानू की मां रहीशा पत्नी आस मोहम्मद 40-50 महिलाओं के साथ एसएसपी आवास पर पहुंची। पीड़ितों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके चलते आरोपी गवाह और पैरोकारों को धमकी दे रहे हैं।


पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विवेचक से आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में मांग की तो उन्होंने अनसुनी कर दी। एसएसपी आवास पर प्रदर्शन करते समय रहीसा के साथ परिवार की महिलाएं कई बार बेहोश हुईं। उन्हें पानी पिलाकर होश में लाया गया। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द ही भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed