फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP leader then began threatening tender canceled

टेंडर निरस्त किया तो धमकाने लगे सपा नेता

Wed, 06 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP leader then began threatening tender canceled
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

 बिजली संविदाकर्मियों के वेतन पर सपा नेता और ठेकेदार मिलकर डाका डाल रहे हैं। पिछले दिनों संविदाकर्मियों की हड़ताल के बाद भी वेतन नहीं दे रहे ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए गए थे। इस पर एक सपा नेता अफसरों को धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं उसने पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। मामले की रिपोर्ट ऊर्जा सचिव के अलावा एमडी, चीफ इंजीनियर को भेजी गई है।

विज्ञापन


सिकंदराबाद और शिकारपुर खंड के संविदाकर्मियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला था। कर्मियों ने पिछले माह इसके खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल बढ़ती देख अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन से इस बाबत रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


इसके बाद सिकंदराबाद और शिकारपुर एक्सईएन की संस्तुति पर टेंडर निरस्त कर दिए गए थे। टेंडर निरस्त होने से ठेकेदारों के साझीदार एक सपा नेता ने अफसरों को धमकाना शुरू कर दिया है। पुष्ट सूत्रों का दावा है कि सपा नेता ने बिजली निगम के एक बड़े अफसर के साथ काफी अभद्रता भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अफसर से अभद्रता की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिली तो रिपोर्ट ऊर्जा सचिव, एमडी, चीफ इंजीनियर समेत तमाम अफसरों को भेजी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed