{"_id":"57f3eb6d4f1c1b8c32270783","slug":"sp-leader-cash-chain-transporter-brother-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के ट्रांसपोर्टर भाई से नगदी-चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के ट्रांसपोर्टर भाई से नगदी-चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार शाम सपा नेता के ट्रांसपोर्टर भाई से तमंचे के बल पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने 20 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। काफी देर तक गुलावठी और कोतवाली देहात पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी अमित चौधरी ने बताया कि वह सपा में प्रदेश सचिव के पद पर है और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम का मेंबर भी है। छोटा भाई टीटू चौधरी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। कुछ समय पहले टीटू ने गुलावठी थाना क्षेत्र में रहने वाली बड़ी बहन को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार दोपहर बहन ने उसे गुलावठी बुलाया और 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब 5 बजे टीटू लौटते समय जैनपुर गांव के पास पहुंचा। पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए और बाइक को रुकवा लिया। बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर 20 हजार रुपये, सोने की चेन और एक मोबाइल लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर कोतवाली देहात और गुलावठी पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में कोतवाली देहात पुलिस को लूट की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश
पेट्रोल पंप से कार में कैश रखकर ले जा रहे सेल्समैन से तीन स्कूटी सवार युवकों ने लूट की कोशिश की। सेल्समैन के शोर मचाने पर लोग दौड़े और उन्होंने दोनों युवकों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सेल्समैन ने इस मामले में स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।
स्याना के गढ़ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का सेल्समैन सौरभ कु मार अपनी कार से शाम साढ़े तीन बजे पंप का सात लाख सैंतीस हजार रुपये लेकर स्याना के बैंक में जमा कराने जा रहा था। जब वह बुगरासी चौराहे के समीप पहुंचा तो पीछे से स्कूटी सवार तीन युवकों ने उससे रुपयों भरा थैला लूटने की कोशिश की।
सेल्समैन के शोर मचाने पर लोग इकटठा हो गये। लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि तीसरा भाग निकला। सेल्समैन सौरभ कुमार ने घटना की तहरीर स्याना कोतवाली में दी है। पुलिस जांच कर रही है।
ग्रामीण से बाइक और नगदी लूटी
थाना हसनपुर के गांव बावन खेड़ी निवासी वसीम पुत्र ररूफ ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव गेसूपुर में रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार शाम वसीम बाइक से गेसूपुर से जलालपुर एक अन्य रिश्तेदारी में जा रहा था।
बुगरासी-चंदियाना मार्ग पर बरहाना के निकट पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। वसीम ने बताया कि पर्स में लगभग पांच हजार रुपये थे। सूचना बुगरासी पुलिस चौकी पर दी।