{"_id":"5734c1f44f1c1b90109199bd","slug":"six-women-rushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महिलाओं के कुंडल झपटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह महिलाओं के कुंडल झपटे
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
Updated Thu, 12 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ावक गांव में जंगल से घास लेने जा रही छह महिलाओं के साथ बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। चिड़ावक गांव निवासी शंकरवती, साहना, अनीसा, मुन्नी, परवीन और रूकसाना ने बताया कि वह बकरियों के लिए घास लेने जंगल जा रही थीं।
विज्ञापन
रास्ते में दो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया और उनके सोने कुंडल खींच लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन