फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   She ran with the drug, drink-loving family

परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी संग भागी युवती

Mon, 08 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
She ran with the drug, drink-loving family
जहर - फोटो : अमर उजाला

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हुआ तो युवती प्रेमी और उसके दोस्त के साथ भाग गई। जाते-जाते वह घर से नगदी और जेवर भी ले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से उसके सातों परिजनों को सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उन्हें बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रेमी युगल समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला लौधई गांव का है जहां प्रवीन कुमार शर्मा की बेटी कृष्णा ने इसी साल शिकारपुर के एक महाविद्यालय से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान उसके थाना अहमदगढ़ के दत्यारी गांव निवासी युवक योगेश पुत्र जगपाल से प्रेम संबंध बने। शनिवार रात दस बजे योगेश अपने दोस्त सोनू के साथ गांव आया। कृष्णा ने प्रेमी योगेश के बहकावे में आकर शनिवार रात करीब 11 बजे  दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने पिता प्रवीन, मां समुन(42), बहन राधा(20), रूपा(17), निधि(12), तृप्ति(15) और भाई अवि(6) को पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बेहोश हो गए तो वह पांच हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की चेन व एक जोड़ी पाजेब चांदी समेटकर अपने प्रेमी योगेश और उसके दोस्त सोनू के साथ बाइक पर चली गई। उसके जाने के बाद प्रवीन को कुछ होश आया तो उसने पड़ोसियों के जरिए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत बिगड़ने पर सभी को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने प्रवीण की तहरीर पर कृष्णा, योगेश और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


पिता प्रवीण की तहरीर पर युवती कृष्णा, उसके प्रेमी योगेश और उसके दोस्त सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती व उसके प्रेमी और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।- पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed