फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   She ran to the highway side of the car, throwing the rider

युवती को हाईवे किनारे फेंक भागे कार सवार

Wed, 10 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
She ran to the highway side of the car, throwing the rider
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

 नेशनल हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप की वारदात से पुलिस उबर भी नहीं पाई थी कि मंगलवार दोपहर कुछ कार सवार लोग नोएडा की एक युवती को हाईवे पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। बदहवास हालत में युवती ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप के बाद युवती के फेंके जाने की सूचना ने पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए।

विज्ञापन


युवती से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उसे नोएडा से लेकर आए और केस को लेकर कार में फैसले का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली युवती नोएडा के एक बड़े मॉल में काम करती है। युवती नोएडा के ही सेक्टर-82 स्थित एक पीजी में रहती है। इसी दौरान अनूपशहर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी पारस तोमर पुत्र सुभाष ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
इसके बाद युवती ने नोएडा के सेक्टर-49 में पारस तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नौ मई को आरोपी पारस तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जेल में है।

युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह पारस का पिता सुभाष, फूफा नरेश, चाचा प्रमोद खनौदा और एक अज्ञात व्यक्ति अल्टो गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचे। आरोपियोें ने युवती को कार में बैठाया और समझौते का दबाव बनाने लगे।युवती ने आरोपियों से कहा कि यदि पारस शादी के लिए तैयार है तो वह समझौता कर लेगी।

आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने कार में ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बुलंदशहर स्थित मॉल के निकट छोड़कर भाग गए।


आरोपी युवती के परिचित हैं। युवती से अपने साथ रेप की वारदात से इंकार किया है। आरोपियों ने कार में उसे धमकी दी और मॉल के निकट छोड़कर चले गए। युवती की तहरीर पर सुभाष, नरेश, प्रमोद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed