फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shahnawaz history-by Azad was killed divyanga

हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज ने की थी दिव्यांग आजाद की हत्या

Thu, 02 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shahnawaz history-by Azad was killed divyanga
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गद्दीवाड़ा निवासी मूकबधिर आजाद की हत्या कोतवाली के हिस्ट्री शीटर शाहनवाज ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में ईंटों से कुचलकर की थी। पांच हजार के इनामी बदमाश शाहनवाज ने दिल्ली पुलिस ने 3 फरवरी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।

बता दें कि 23 दिसंबर की तड़के नगर के छासियानगढ़ी में नगर के गद्दीवाड़ा निवासी मूकबधिर आजाद(34वर्ष)पुत्र शमशाद का खाली पड़े प्लाट में रक्त रंजित शव मिला था। आजाद की हत्या ईंटों से कुचलकर की गई थी।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि 3 फरवरी को दिल्ली के थाना सलेमपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के बकरकसाबान निवासी हिस्ट्रीशीटर पांच हजार के इनामी शाहनवाज को उसके साथी इरशाद व शाकिर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शाहनवाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लेन-देन के विवाद में उसने मूकबधिर आजाद की ईंटों से कुचलकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि वह आजाद की हत्या सहित कोतवाली में उसपर दर्ज अन्य अपराधिक मामलों में पूछताछ करने के लिए दिल्ली की कोर्ट में शाहनवाज की रिमांड हासिल करने के लिए अर्जी डाली है।


चोरों के गैंग का सरगना  है शाहनवाज
बकरकसाबान निवासी शाहनवाज पॉश इलाकों में फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गैंग का सरगना है।  अप्रैल 2016 में कोतवाली जितेंद्र कुमार ने शाहनवाज गैंग के इमरान हैजा, इरशाद, पप्पू हाथी, आसकीन उर्फ पजामा को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 लाख के जेवरात बरामद किए थे।

उस वक्त शाहनवाज पुलिस को चमका देकर भाग निकला था। वांछित शाहनवाज पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed