फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Security of MLAs increased, threatening seekers

विधायकों की सुरक्षा बढ़ी, धमकी देने वाले की तलाश

Tue, 28 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Security of MLAs increased, threatening seekers
विधायकों की सुरक्षा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए धमकीभरा पत्र मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की कई टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन कुछ नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं भाजपा विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला प्रीत विहार निवासी विनय कुमार सिरोही पुत्र वीरेंद्र कुमार सिरोही ने दो दिन पहले तहरीर देकर एनसीआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 25 मार्च  में डाक द्वारा एक पत्र घर पर प्राप्त हुआ। लिफाफे में सबसे ऊपर सेवा में भाजपा विधायक बुलंदशहर जिला बुलंदशहर लिखा हुआ था।
विज्ञापन


पत्र पिता के नाम से होने के चलते किसी ने नहीं खोला। 26 मार्च में विधायक वीरेंद्र कुमार सिरोही ने लखनऊ से लौटने के बाद पत्र खोला तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा है कि खुर्जा के अवैध बूचड़खानों के बंद होने व जिला बदर होने से बौखलाए खुर्जा निवासी हाजी आरिफ व उसके गुर्गों ने भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं की हत्या करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और टीमें गठित कर पत्र भेजने वाले और पत्र को डालने से जुड़े तमाम लोगों को पकड़ने में जुट गईं। सोमवार रात पुलिस की टीमों ने खुर्जा के हिस्ट्रीशीटर की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कई नंबरों को सर्विलांस पर लेकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भाजपा विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।  सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ऐसे धमकी भरे पत्रों का कार्रवाई कराके जबाव दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को सहन नहीं किया जाएगा


भाजपा विधायक को धमकीभरा पत्र मिलने के बाद मंगलवार दोपहर पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। साथ ही धमकी भरे पत्र की भर्त्सना की। बैठक में आए लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed