फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Secretariat cheated 1.2 million jobs by swindle

सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर 12 लाख ठगे

Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Secretariat cheated 1.2 million jobs by swindle
Rupee

विज्ञापन

कोतवाली देहात के रहने वाले एक युवक से यूपी सचिवालय में क्लर्क के पद पर नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए। छह माह बाद भी नौकरी न लगने पर पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी ने 12 लाख का चेक दे दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात के चोला गांव निवासी ज्ञानपाल सिंह ने सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव उमराला थाना खुर्जा देहात निवासी सुधीर सोलंकी पुत्र मदना ने आश्वासन दिया कि वह उत्तर प्रदेश सचिवालय में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। सुधीर सोलंकी ने सचिवालय में योगेंद्र सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा से मुलाकात कराई।
विज्ञापन


जमानत के आधार पर सुधीर सोलंकी व योगेंद्र सिंह को जमीनों का बैनामा व इकरारनामा करके इकट्ठा किए 12 लाख रुपये नौकरी के लिए अप्रैल 2016 में कालाआम चौराहे पर दिए। योगेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि डेढ़ माह के भीतर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा और उत्तर प्रदेश सचिवालय में नौकरी लग जाएगी। लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेेंद्र सिंह से रुपये वापस मांगे तो 30 जून 2016 को योगेेंद्र सिंह ने अपने एक्सिस बैंक एकाउंट का 12 लाख रुपये का एक चैक काटकर दे दिया। 11 जुलाई 2016 को जब यह चैक बैंक में लगाया तो खाते में रुपया न होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद योगेंद्र ने रुपये मांगने पर 3-4 अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और रुपये देने से इनकार कर दिया।


पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुधीर सोलंकी पुत्र मदना और योगेंद्र सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed