फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Scotty looted from Sarraf on junction.

जंक्शन पर सर्राफ से स्कूटी लूटी

Fri, 29 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Fri, 29 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Scotty looted from Sarraf on junction.
रिर्पोटिंग चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्राफ से स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के सिर में तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


बदहवास हालत में पुलिस चौकी पहुंचे ज्वेलर ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को लूटी गई स्कूटी बरामद कर लिया है। जंक्शन क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी मोनू वर्मा की वहीं पर दुकान है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर मोनू वर्मा को रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी स्कूटी छीनने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने मोनू वर्मा के सिर पर तमंचे की बट मार कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित मोनू वर्मा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित के सिर से खून बह रहा था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस चौकी पहुंचे पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात भर बदमाशों की तलाश में जुटी रही।


शुक्रवार सुबह पुलिस ने टैना गोसपुर के जंगलों से लूटी गई स्कूटी बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी शोकेन्द्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed