{"_id":"5873e7fe4f1c1b5e2aba92ac","slug":"rumor-of-a-bomb-near-the-home-of-former-president-of-the-pa-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति के पीए के घर के पास बम की अफवाह से हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व राष्ट्रपति के पीए के घर के पास बम की अफवाह से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
bomb
- फोटो : reuters
कोतवाली क्षेत्र के तरीनान मोहल्ला स्थित पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के पीए के घर के पास बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो जांच के दौरान कूड़े के ढेर में पुलिस को पटाखा मिला। पुलिस घटना में किसी शरारती तत्व का हाथ बता रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला तरीनान में रविवार रात 10 बजे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के पीए के घर के पास बम होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ चंद्रधर गौड़, थाना प्रभारी धनंजय मिश्र समेत प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स के पहुंच गए। पुलिस को जांच में कूड़े से पटाखा मिला।
विज्ञापन
यह स्थान पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पीए रहे अधिकारी के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस पटाखे को लेकर कोतवाली आ गई। सीओ ने बताया कि पटाखा रखकर किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन