{"_id":"588f88d04f1c1b7c3de81671","slug":"rs-shall-go-out-of-the-bank-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न निकले तो बैंक के बाहर खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये न निकले तो बैंक के बाहर खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी के बैंक एकाउंट से रुपए लेने गए अधेड़ ने कैश न मिलने से क्षुब्ध होकर कीटनाशक खा लिया। गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने शाखा प्रबंधक पर रुपए न देने की बात कही है। शाखा प्रबंधक ने अधेड़ पर फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार बीबीनगर के गांव कुचेसर किला की ओबीसी शाखा में ग्राम नगला उग्रसैन निवासी माया देवी पत्नी रूप सिंह जाटव का खाता है। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को रूप सिंह अपनी पत्नि के खाते की किताब लेकर बैंक आया था। रूपसिंह की पत्नि अशिक्षित है तथा अंगूठा लगाती है।
विज्ञापन
आरोप है कि रूपसिंह ने फार्म में पत्नि के हस्ताक्षर कर रखे थे। ऐसे में बैंक ने कैश देने से इंकार कर दिया। कैश न मिलने से परेशान रूपसिंह ने बैंक अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जबरदस्ती करने पर बैंक ने पुलिस बुलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बैंक से बाहर आकर रूपसिंह ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने रूपसिंह को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
घरेलू कलह में युवक ने की आत्महत्या
कस्बे के मोहल्ला रोगनग्रान में एक युवक ने घरेलू कलह में आत्महत्या कर ली। मोहल्ला रोगनग्रान निवासी पंकज(35) पुत्र इंदरपाल पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अधेड़ ने जहर खाकर दी जान
थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 55 वर्षीय व्यक्ति का रविवार सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद परिजन अपने-अपने काम पर चले गए थे। रविवार शाम सात बजे अधेड़ ने जहर खा लिया।