{"_id":"09db69cdcb47fbb03dd211ea656df7e5","slug":"robbery-in-farmer-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमना रोड पर किसान के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोमना रोड पर किसान के घर डकैती
अमर उजाला, पहासू
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता पूछने के बहाने सोमना रोड पर घेर में सो रहे किसान को बंधकर बनाकर डकैत उसके घर तक ले गए। किसान से ही आवाज लगवाकर दरवाजा खलवाया और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
विरोध करने पर डकैतों ने महिला को तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। जाते-जाते बदमाश घेर में बंधे तीन पशु भी खोल ले गए। इसके बाद डकैत भूपनगर अनाज मंडी स्थित एक अन्य किसान के घेर से भी तीन पशु खोल ले गए ।
सोमना रोड निवासी त्रिलोकी प्रजापति शुक्रवार देर रात घेर में सो रहे थे। देर रात उनके पास चार लोग पहुंचे और जगाकर शिकारपुर का रास्ता पूछा। जैसे ही त्रिलोकी खड़े हुए डकैतों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और जबरन उसे उसके घर तक ले गए।
विज्ञापन
गनप्वाइंट पर त्रिलोकी से दरवाजा खुलवाने के आवाज लगवाई। उनकी आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खोला तो डकैतों ने उनकी पत्नी निर्मला, भाई हरिओम, भाई की पत्नी कुसुमा, भतीजा करन, बेटा सोहन और बेटी आरती को बंधक बना लिया।
कुंडल उतरवाने के दौरान जब कुसुमा ने विरोध किया तो डकैतों ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद डकैतों ने परिजनों को कमरे में बंद कर दिया।
फिर घर में रखे संदूक से 40 हजार की नगदी और सोने-चादी के जेवर समेत लाखों का सामान लूट लिया। जाते समय डकैत घेर में बंधे त्रिलोकी की दो भैंस, एक कटरा भी खोल कर ले गए।
डकैतों के जाने के बाद त्रिलोकी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कस्बा स्थित भूपनगर अनाजमंडी निवासी सुदामा की घेर पर धावा बोलकर दो भैंस और एक कटरा खोल ले गए। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।