{"_id":"578532274f1c1b0e7913e3d8","slug":"robbery-against-killing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" डकैती के विरोध में महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के विरोध में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात के धमरावली गांव में सोमवार रात एक घर में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। जाग पड़ने पर महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे जेवरात और कैश लूटकर ले गए। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य गाजियाबाद स्थित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
मृतका के पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। धमरावली निवासी नरसिंह पाल पुत्र रघुवीर पीसीएफ खाद विभाग में सुरक्षा का काम देखते हैं। सोमवार दोपहर अपने पुत्र सोनपाल, कुलवीर और पुत्री हेमा के साथ भतीजी की शादी में शरीक होने गाजियाबाद गए थे।
विज्ञापन
घर पर पत्नी सुनीता (52) अकेली थीं। सोमवार देर रात करीब तीन बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने घर के अंदर रखे नगदी और जेवर लूट लिए। बताते हैं कि इसी बीच सुनीता की आंख खुल गई। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनीता पर चाकू से हमला कर गर्दन काट दी।
विज्ञापन
बदमाश सुनीता को लहूलुहान कर भाग गए। गंभीर हालत में सुनीता ने पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया। शोर सुनकर सुनीता के जेठ रामकुमार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर एंबुलेंस बुलाई और सुनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि नरसिंह पाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...तो किसी को पहचान लिया था सुनीता ने
घर पर सो रही एक अकेली महिला की बदमाश हत्या नहीं कर सकते। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि सुनीता ने बदमाशों में से किसी को पहचान लिया था। इसके चलते बदमाशों को सुनीता की हत्या करना बदमाशों की मजबूरी बन गई हो। आशंका है कि बदमाशों में एक गांव का रहने वाला हो क्योंकि घर में अकेली महिला होने की जानकारी किसी नजदीकी ने ही दी है।