{"_id":"57cc74fd4f1c1baa303178ad","slug":"rizwan-will-be-declared-as-international-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय अपराधी घोषित होगा रिजवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राष्ट्रीय अपराधी घोषित होगा रिजवान
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रिजवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप के साथ खुर्जा निवासी कुर्बान और रेहान की गिरफ्तारी के बाद तस्करी का मास्टरमाइंड रिजवान दिल्ली पुलिस के रडार पर है। वहीं, सीओ खुर्जा ने बताया कि सरेंडर नहीं करने पर रिजवान को अंतर्राष्ट्रीय अपराधी घोषित कर दिया जाएगा।
शातिर रिजवान को खोजने का जिम्मा एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) को सौंपा है। दिल्ली पुलिस रिजवान को पूर्व में ही वांटेड घोषित कर चुकी है। सीओ खुर्जा विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि हथियारों के तस्करी के मास्टर मांइड रिजवान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
उन्होंने बताया कि रिजवान ने जल्द ही कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो वह अंर्तराष्ट्रीय अपराधी घोषित कर दिया जाएगा। रिजवान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड के रडार पर है। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि रिजवान पर धारा 146, 353, 307 तथा सशस्त्र अधिनियम के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगर जांच में सब कुछ सही पाया गया तो धारा आठ के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। सीओ ने बताया कि खुर्जा पुलिस भी रिजवान अंसारी की तलाश में जुटी हुई है।