{"_id":"578fbbfe4f1c1bd927c4b5f3","slug":"ration-dealer-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में घेर में सो रहे राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी रामभूल सिंह(55) पुत्र अतरसिंह राशनडीलर थे। मंगलवार की रात वह अपने घेर में सोए हुए थे जबकि अन्य परिवारीजन थोड़ी दूर स्थित घर में सोए थे।
विज्ञापन
रात्रि करीब एक बजे गोली चलने की आवाज हुई, जिसे सुनकर परिजन और पड़ोसी उनके घेर की ओर दौड़े। मौके पर देखा तो वह खून से लथपथ पडे़ थे। रामभूल की पीठ में गोली लगी थी। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन उन्हें बुलंदशहर जिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पुत्र राजीव की तहरीर पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन