{"_id":"581a22e74f1c1bc52b435d84","slug":"rabupura-gangrape-protest-outside-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पर रबूपुरा में घेरी कोतवाली, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पर रबूपुरा में घेरी कोतवाली, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्टे पर तीन महिलाओं से गैंगरेप व लूटपाट की घटना के विरोध में लोगों ने रबूपुरा कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं दो दिन में घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ किसान नेता व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा लूट की घटना पर संज्ञान ले लिया जाता तो गैंगरेप की दूसरी घटना को रोका जा सकता था। पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदारी से भरा है। अगर दो दिन में घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि ईंट भट्टे पर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने शाम में दंपति से लूटपाट की थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। घेराव करने वालों में विजयपाल भाटी, चंदर पहलवान, बिजेंद्र सिंह, शाहिद मंजूर, रविंद्र सिंह, तेजपाल सिंह भाटी, अमरपाल सिंह, चंद्रभान मलिक, मेघराज सिंह, निरंजन सिंह, मोअज्जम खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हैवानियत से पहले दंपति को लूटा
भट्टे पर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व डकैती की वारदात से पूर्व बदमाशों ने करौली फलैंदा मार्ग पर बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की। फलैंदा निवासी करन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार को अलीगढ़ के कसेरू निवासी अपने भाई के घर गई थी। शाम को वापस लौट रही थी।
वह जेवर से दयानतपुर तक ऑटो से पहुंची। उसे लेकर फलैंदा आ रहा था, तभी रास्ते में 6 बदमाशों ने दंपति को घेर लिया और हथियार के बल पर 4500 रुपये और आभूषण लूट लिए। बदमाशों के हुलिया के अनुसार दोनों जगह एक ही गिरोह के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
बदमाशों को ढूंढते रहे ग्रामीण
दंपति से लूट की सूचना पर फलैदा और पड़ोसी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण बदमाशों को तलाशते रहे, लेकिन वे नहीं मिले। इसके चलते पीड़ित व ग्रामीण वापस गांव लौट गए।
करन सिंह का आरोप है कि 10 बजे एक पुलिसकर्मी ने फोन कर उनसे कहा कि वह घटनास्थल पर आ गए हैं लेकिन देरी होने के कारण पीड़ित वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद अंदेशा जताया गया है कि इन्हीं बदमाशों ने ढाई सौ मीटर दूर स्थित भट्टे पर घृणित वारदात को अंजाम दिया।
भट्टे की पूरी जानकारी थी
वारदात के दौरान एक पुरुष मजदूर ने बदमाशों से कहा कि बाबूजी जगबीर सिंह को जब पता लगेगा तो इसका परिणाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। इस पर बदमाशों ने कहा कि जगबीर सिंह अब भट्टे पर नहीं सोते।
इससे पता चलता है कि वारदात में शामिल बदमाशों को भट्टा व उसके मालिक के संबंध में काफी जानकारी थी। वह परिवार समेत मेहनत मजदूरी करते हैं और एक-एक रुपया जोड़कर रखते हैं। मंगलवार रात बदमाशों ने उनकी गाढ़ी कमाई को लूट लिया।