फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Put a lock on the gate of the hospital

अस्पताल के गेट पर डाला ताला

Fri, 16 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Put a lock on the gate of the hospital
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

स्वास्थ्य संविदा चिकित्सकों और कर्मियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गईं हैं। शुक्रवार को संविदा चिकित्सक-कर्मियों ने जिला अस्पताल के गेट पर ताला डाल दिया। इससे मरीज हलाकान हो गए। घंटों डॉक्टरों के आगे गिड़ग़िड़ाने के बाद भी उपचार नहीं मिला तो घबराकर कई मरीजों को उनके तीमारदार निजी अस्पताल ले गए।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर के संविदा चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ पिछले तीन दिन से हड़ताल पर है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपचार तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। आलम ये है कि अब मरीज सरकारी अस्पतालों को छोड़ निजी अस्पताल और अपंजीकृत चिकित्सकों की तरफ भाग रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था का आलम है। शुक्रवार को संविदा चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर भी ताला लगा दिया। मरीजों और डॉक्टरों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। मरीजों औरडॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड के गेट से अस्पताल आना-जाना पड़ा। जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम भीख नहीं, बल्कि अधिकार मांग रहे हैं।

हड़ताल को आशा कार्यकत्रियों ने भी अपना समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। 


इस मौके पर डॉ. अशोक, डॉ. इंदू सागर, डॉ. आशीष, डॉ. अरविंद सैनी, डॉ. तहसीन रजा, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. भानुप्रताप सिंह, डॉ. कोमला यादव, दिनेश सिंह, सुदेश शर्मा, अनिल कुमार, गौरी, सुषमा, सुमन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed