फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest on police station

नौ को थाना घेरेंगे ग्रामीण

Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest on police station
police - फोटो : अमर उजाला
लूटपाट के बाद फौजी की मां की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने पंचायत की। उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए नौ अक्तूबर को गुलावठी थाने के घेराव का एलान किया।
विज्ञापन


भटौना गांव में 28 सितंबर को फौजी अमित की मां बिजेंद्री देवी (60) पत्नी विक्रम सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने लूट के बाद पटक-पटक कर हत्या कर दी थई। इस वारदात के बाद पुलिस ने अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत की।
विज्ञापन


पंचायत में किसान नेता चौ.सुन्दरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि इस संगीन घटना के बाद पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात दिन का समय दिया था, परंतु पुलिस इस मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे महापंचायत होगी। इसमें आसपास के गांवों के लोग भाग लेंगे। इसके बाद गुलावठी थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में भाकियू नेता चौ. वीरपाल तेवतिया ने कहा कि किसानों के मवेशी चोरी हो जाते हैं। खेतों से मोटर चोरी हो जाते हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पंचायत को चौ.दिनेश सिंह, यशवीर सिंह, सुरेशपाल तेवतिया, जयप्रकाश तेवतिया, चौ.जगवीर सिंह नत्थूगढ़ी, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, ने संबोधित किया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुलिस 8 अक्तूबर तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो नौ अक्तूबर को महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed