फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Prostitution, 5 arrested

देह व्यापार का भंडाफोड़ पांच कॉलगर्ल्स गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 02 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Prostitution, 5 arrested
सोमवार को होटल पर पुलिस के छापे के दौरान पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स। - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली के पास एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन युवतियों, दो महिलाओं समेत तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने आरोपियों से नगदी के अलावा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि सोमवार दोपहर वह रेप के मामले में घटना स्थल का निरीक्षण करने जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि कोतवाली देहात के पास पैराडाइज होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो एक कमरे से तीन लड़कियां, दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने होटल कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल मालिक अखिलेश पुत्र चंद्रपाल भागने में कामयाब हो गया। पकड़ी गई एक महिला सिकंदराबाद और एक धमैड़ा बस अड्डे की रहने वाली हैं जबकि दो लड़कियां अलीगढ़ और एक सिकंदराबाद निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र विजय शर्मा निवासी गांव जखैता थाना शिकारपुर और देवीपुरा निवासी आरिफ पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में की गई है। गिरफ्तार होटल कर्मचारी डीएम रोड निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले छह माह से यहां काम कर रहा था। होटल में आने वाले लोग प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये देते थे।

होटल मालिक अखिलेश, कर्मचारी सचिन, ग्राहक मोहित, आरिफ व पांच महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।  
-हिमांशु गौरव-सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed