फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power supply of four villages

चार गांवों की बिजली सप्लाई काटी

Tue, 21 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power supply of four villages
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं का विद्युत बिलों का भुगतान बकाया होने पर महकमे ने चार गांवों की बिजली सप्लाई काट दी। उपखण्ड शिकारपुर के अंतर्गत आने वाले चित्सौन बिजलीघर से जुडे़ गांव क्रियावली में करीब 140, रौरा बिजलीघर से जुड़े गांव औरंगपुर मौहसन उर्फ गढ़िया में 56, सिरनौट में 65, सरावा बिजलीघर से जुड़े गिनौरी में 85 उपभोक्ता हैं।

एसडीओ अनूप सिंह ने बताया कि इन उपभोक्ताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं। इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिये कई बार कहा     गया लेकिन बिल जमा नहीं   कराए।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चारों गांव गिनौरी, औरंगपुर मौहसन उर्फ गढिया, सिरनौट और क्रियावली की विद्युत अपूर्ति काट दी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली का बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सईएन जहांगीराबाद के खिलाफ वारंट
 आदेश का अनुपालन नहीं करने पर पावर कारपोरेशन के एक्सईएन के खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। जहांगीराबाद के मोहल्ला छैपियान निवासी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 में बिजली कनेक्शन कराया था। 

एक साथ उन्हें एक लाख 30 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इसके खिलाफ अशोक ने उपभोक्ता फोरम में गुहार लगाई। 7 मार्च 2014 में कोर्ट ने आदेश दिया कि पावर कारपोरेशन अफसर निर्णय की तिथि से 30 दिन के अंदर संशोधित बिल मीटर रीडिंग के अनुसार बना कर दें और 2000 रुपये बतौर वाद व्यय अदा करें। 

  कोर्ट के आदेश से अफसरों को अवगत करा दिया गया, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वादी फिर कोर्ट पहुंचा। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एक्सईएन जहांगीराबाद के खिलाफ पांच हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किए हैं।

वहीं एक्सईएन जहांगीराबाद विनोद कुमार का कहना है कि अभी उन्हें कोर्ट का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पिछले आदेश के बाद वादी का बिल संशेाधित कर दिया गया, लेकिन वह फिक्स चार्ज जमा नहीं करने पर अड़ा रहा। कोर्ट का आदेश मिलते ही अपना पक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
 सोमवार को विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार और एसडीओ नगर संजय के नेतृत्व में उपरकोट क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।  विजिलेंस ने 12 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। जब कि सात लोगों से समन शुल्क वसूला गया। एसडीओ की तहरीर पर नगर कोतवाली में परवेज, जावेद, मो. वसीम, युसूफ व सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक्सईएन-एसडीओ और जेई के खिलाफ तहरीर
 दिल्ली में तैनात एक महिला अफसर ने एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला अफसर ने तीनों अफसरों पर उसके मकान में रह रहे एक व्यक्ति को अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देने का आरोप     लगाया है।


  वहीं एसई ने भी पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है। दिल्ली में एक विभाग में अफसर के पद पर तैनात डॉ. मिथिलेश स्वामी ने खुर्जा नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उनके खुर्जा स्थित मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा है।

उक्त व्यक्ति से सांठगांठ कर उसे अवैध दस्तावेजों पर बिजली कनेक्शन दे दिया गया। महिला अधिकारी ने एक्सईएन खुर्जा, एसडीओ खुर्जा नगर और जेई के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला अफसर ने तीनों बिजली अधिकारियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर बिजली कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

महिला अफसर ने शिकायत की कॉपी अधीक्षण अभियंता को भी दी है। महिला अफसर की शिकायत पर एसई ने भी पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। अधीक्षण अभियंता संजीव राना ने बताया कि मैंने अभी हाल ही में कार्यभार संभाला है।

पूरे मामले की जानकारी नहीं है। वह एक्सईएन खुर्जा से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब करेंगे। यदि गलत तरीके से  बिजली कनेक्शन दिया गया है तो आरोपी कर्मी पर कार्रवाई होगी।

बच्चों समेत धरने की चेतावनी
छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता ने अपने बच्चों सहित थाने में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। बता दें कि ककोड़ के एक मोहल्ला निवासी  महिला ने चेकिंग के बहाने घर में घुसकर विद्युतकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।


थाने पहुंची महिला ने बताया कि घटना को पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed