{"_id":"e84c08000b86f4fba77cba6805365799","slug":"power-corporetion-given-electrical-connections-to-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों को नए नाम से दिए बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाएदारों को नए नाम से दिए बिजली के कनेक्शन
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन में फर्जीवाड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला बुलंदशहर खंड के ही वाटरवर्क्स बिजलीघर से जुड़ा है। यहां जेई ने लाखों रुपये के बकायेदार उपभोक्ताओं को नए नाम से कनेक्शन जारी कर दिए गए।
मामला खुलने पर एक्सईएन ने जेई के खिलाफ जांच बैठा दी है। आरोपित जेई इस समय शामली में तैनात है। वाटरवर्क्स बिजलीघर क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के बकायेदारों को नए नाम से कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं।
जेई ने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर इन कनेक्शनों को जारी कर दिया। लेकिन पावर कारपोरेशन के रिकॉर्ड में पुराने कनेक्शन चलते रहे।
एक्सईएन ने जब लेजर खंगाले तो पता चला कि वाटरवर्क्स बिजलीघर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बकायेदार हैं। इन बकायेदारों की बिजली काटने के निर्देश दिए गए तो पता चला कि वहां इस नाम से कोई कनेक्शन ही नहीं है।
विज्ञापन
जब जांच की गई तो पता चला कि बकायेदार उपभोक्ताओं को नए नाम से कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। एक्सईएन बुलंदशहर ने वाटरवर्क्स बिजलीघर के तत्कालीन जेई केपी शर्मा के खिलाफ जांच बैठाते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।