फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police arrested five robbers

सिकंदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े पांच डकैत

Sat, 13 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 13 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
police arrested five robbers
पुलिस की गिरफ्त में अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य। - फोटो : ब्यूरो

एक सप्ताह पहले सड़क किनारे बसे बंजारों से बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले पांच डकैतों को सिकंदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, कैश, मोबाइल और तीन तमंचे, दो चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुआ एक आरोपी नौ साल की सजा भी काट चुका है।

विज्ञापन


एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सूचना पर ककोड़ रोड स्थित चामुंडा मंदिर के पास बने खंडहर में छापा मारकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया। जबकि तीन भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


उनकी पहचान चमन उर्फ सोनू उर्फ मोटा बंजारा पुत्र मियांजान, महमूद उर्फ मोटा पुत्र बक्शी निवासी गांव मीरपुर थाना खुर्जा नगर, बादल उर्फ ज्ञानचंद पुत्र वीरसिंह निवासी गांव नवादा, आलम अली उर्फ नवाब पुत्र सवलिया निवासी बरतौली थाना खुर्जा देहात, सेठ पुत्र सुल्तान निवासी बरेली के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पांचों ने बताया कि उन्होंने खुर्जा देहात क्षेत्र के धराऊं  स्थित निर्माणाधीन कोल्डस्टोर में हुई डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाशों के पास से उस वारदात के दौरान लूटे गए चार मोबाइल और एक वोटर आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया महमूद राजस्थान के एक मामले में नौ  साल की जेल काट चुका है।

महिला से बदमाशों ने चेन लूटी
कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में शनिवार सुबह पति को हाईवे पर छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चेन लूट ली।  रामा एंकलेव निवासी राकेश गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।


शनिवार सुबह अपनी पत्नी कुसुम को स्कूटी पर लेकर हाईवे तक गए थे। हाईवे पर उतरने के बाद कुसुम स्कूटी लेकर घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह यमुनापुरम कालोनी पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लियाऔर गन प्वाइंट पर चेन लूट ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed