फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   people beaten by powerful person

शौचालय की सफाई कराई तो दबंगों ने किया हमला

Tue, 06 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
people beaten by powerful person
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद में दबंगों ने एक परिवार का जीना मुहाल कर दिया। एक घर के शौचालय को ईंट पत्थरों से केवल इसलिये भर दिया ताकि उस घर की मां बेटी खुले में शौच जाए। इसमें सफल नहीं हुए तो दबंगों ने मां बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  बताया जाता है कि गत दो दिन पूर्व गांव दौलताबाद निवासी सुधीर चौधरी के मकान के अंदर बने शौचालय को गांव के ही दो दबंग युवकों ने ईट पत्थरों से पाट दिया था।
विज्ञापन


जिस कारण घर की मां बेटी शौच करने के लिए खेत में जाए। सोमवार को सुधीर चौधरी ने अपने शौचालय की साफ सफाई करा दी। शाम करीब सात बजे दबंगों को शौचालय की सफाई का पता चलते ही वे बौखला उठे। इससे क्षुब्ध होकर दबंग सुधीर के मकान पर पहुंचे और मां मंजू व बेटी तनु पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तनु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ितों ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। 


एसओ पीआर शर्मा  ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र, मनोज, और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed