फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now there was a video clip

अब सामने आई वीडियो क्लिप, मामला उलझा

Wed, 17 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 17 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

दो माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अन्नू बंसल की मौत के मामले में सामने आए एक वीडियो क्लिप ने मामले को और उलझा दिया है। वीडियो क्लिप में अन्नू को अस्पताल में देखने आए अपने ही रिश्तेदारों पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप पति ने लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस अपनी जांच में वीडियो क्लिप को भी शामिल करेगी। बता दें कि अन्नू की दो बेटियों ने मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए पत्र लिखा था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवीपुरा निवासी अन्नू की शादी वर्ष 2000 में चांदपुर निवासी मनोज से हुई थी। शादी के बाद अन्नू ने दो पुत्रियों को जन्म दिया था। 14 जून 2016 को अन्नू संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी, 20 जून को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून को अन्नू की मां ओमवती ने मनोज समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अन्नू बंसल के पति मनोज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया था। अन्नू की दोनों बेटी जब मुख्यमंत्री से मिलीं तो एसएसपी ने विवेचक कमलेश शुक्ला को सस्पेंड कर दिया।

अब इस मामले में एक वीडियो क्लिप सामने आई है। क्लिप में दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में अन्नू का पति मनोज उससे मिलने पहुंचा है। वीडियो में बातचीत करते हुए आरोपी मनोज का कहता है कि उसे कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने अन्नू को जला दिया।

इसके अलावा मरने से पहले रिकॉर्ड की गई अन्नू की एक ऑडियो क्लिप में उसने भी परिवार के लोगों पर ही जलाए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि नए विवेचक इस ऑडियो-वीडियो क्लिप को अपनी विवेचना में शामिल करेंगे।

आरोपी पति की जमानत पर 22 को सुनवाई
नगर कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले हुई महिला की मौत के मामले में जेल में बंद आरोपी पति की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हुई। अब जमानत याचिका पर 22 अगस्त को सुनवाई होगी। बुधवार को वादी पक्ष के अधिवक्ता ने नए विवेचक को आधार बनाते हुए न्यायाधीश से समय मांगा था।

वहीं विवेचना में लापरवाही की जांच कर रहे एसपी सिटी ने सस्पेंड हुए एसएसआई के बयान दर्ज किए।विवेचक प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जेल में बंद आरोपी मनोज की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि विवेचक नए हैं।


इसलिए उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए। जिस पर न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 22 अगस्त का दिन तय किया है। वहीं विवेचना में लापरवाही की जांच कर रहे एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सस्पेंड हुए पूर्व विवेचक कमलेश शुक्ला के बयान दर्ज किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed