{"_id":"2ff9b26ab7669d001154a06289d2d51c","slug":"newly-born-baby-died-after-dog-atteck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने नवजात को नोंच डाला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों ने नवजात को नोंच डाला, मौत
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर में रविवार रात एक नवजात कुत्तों का शिकार बन गया। लहूलुहान हालत में सोमवार सुबह वह पॉलीटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में बेहोश मिला।
उसे देख कर भीड़ जुटी तो एक युवक ने उसे पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस पर लोगों ने उसे दफना दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
सोमवार सुबह नगर के पॉलीटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड से गुजर रहे लोगों ने एक नवजात को देखा। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
नवजात के शरीर के कुछ हिस्सों को कुत्तों जैसे किसी जानवर ने नोंच रखा था। उसकी सांसे चल रही थीं। स्थानीय निवासी मनोज नाम के व्यक्ति ने बच्चे को उठाकर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जहां उपचार के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद उसे लोगों ने दफना दिया गया।
जिसने देखा जताया अफसोस
पालीटेक्निक मैदान में कुत्तों के नोचे जाने से घायल नवजात को देख लोग सहम गए। जिसने भी इस हृदयविदाकर घटना को देखा अफसोस जताया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लोकलाज के भय से इस तरह की शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया है। लोग जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए कि आखिर इस नवजात को किस बात की सजा मिल रही है।
विज्ञापन
भीड़ में जितने लोग उतनी तरह की चर्चा रहीं। लोगों ने बताया कि आसपास के अस्पतालों द्वारा इस तरह की गंदी घटनाओं का अंजाम हो सकता है।
स्थानीय निवासी मनोज ने भीड़ में आगे बढ़कर मासूम को गोदी में लेकर उपचार के लिए निजी क्लीनिक पर पहुंचाया।