फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nephew to the ground killing

जमीन के लिए भतीजे की हत्या

Sun, 15 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 15 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nephew to the ground killing
मर्डर - फोटो : अमर उजाला

सलेमपुर थाना क्षेत्र के मांगलौर गांव में जमीनी विवाद में रिश्ते के चाचा ने भाई और बेटे के साथ मिलकर भतीजे को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। मृतक बॉबी के भाई ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मांगलौर गांव निवासी ब्रहम सिंह का अपने परिवार के ही रिश्ते के भाइयों पप्पू उर्फ जितेंद्र, राजू पुत्र दिलावर से खेत को लेकर विवाद था। खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में शनिवार को भी झगड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह सुलझा दिया था।
विज्ञापन


रविवार को शाम के समय ब्रहम सिंह अपनी पत्नी और बेटे बॉबी (20) के साथ खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां पर पप्पू, राजू और पप्पू के बेटे आकाश ने बॉबी को घेर लिया और उसे पकड़कर सिर में तमंचे से गोली मार दी। बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की शुरू कर दी। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि बॉबी के भाई पवन अपने रिश्ते दोनों चाचा और चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed