{"_id":"572b7dfa4f1c1b4e345cd6ce","slug":"murder-in-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की गई थी शांति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की गई थी शांति की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 05 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हत्यारोपियों से पूछताछ करते एसपी देहात पंकज पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के बाद चीनी मिल के नाले में पिछले दिनों फेंकी गई वृद्ध महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसकी पुत्रवधुओं के प्रेमियों ने की थी। आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद शव को बोरे में बंदकर नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार शाम आहार बाइपास चौराहे से दबोचकर जेल भेज दिया है। वारदात जहांगीराबाद कोतवाली इलाके में हुई थी। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर जहांगीराबाद स्थित चीनी मिल के नाले से बोरे में बंद एक महिला की लाश बरामद की गई थी।
विज्ञापन
1 मई को मुकेश पुत्र स्व. के प्रसाद निवासी मैमारान ने मॉर्चरी में जाकर महिला की शिनाख्त अपनी मां शांति देवी के रूप में की। मुकेश ने 2 मई को अनुज पुत्र हरीओम शर्मा निवासी रोगनग्राम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि टीम ने जब अनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी बंटी पुत्र कलुवा अहेरिया निवासी मोहल्ला खाकरोबान के साथ मिलकर शांति देवी की हत्या करने की बात कबूल की।
आरोपी ने बताया कि दोनों के शांति देवी की दो पुत्रवधुओं के साथ अवैध संबंध थे। दोनों सगी बहनें हैं। शांति देवी इसका विरोध करती थी। दोनोें महिलाएं मंडी में मजदूरी करती हैं, जहां से उनकी दोस्ती हुई। शांतिदेवी के विरोध से तंग आकर 23 अप्रैल को वह बंटी के साथ शांति देवी के घर बाइक से पहुंचा। फिर घर में घुसकर सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी।
शांति देवी की हत्या अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर आरोपी अनुज और बंटी ने मिलकर की थी। दोनों के महिला के पुत्रवधुओं से अवैध संबंध थे। -पंकज कुमार पांडेय-एसपी देहात